मुख्य समाचार

सिरमौर : सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए- उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा नाहन में एक दिवसीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसरा संस्था जालग प्रथम, पीजी कॉलेज नाहन द्वितीय और लदियाणा (बालीकोटी) लोक नृत्य दल तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिला की 17 टीमों के 370 कलाकारों ने परम्पररिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उददेश्य प्रदेश और जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और विस्तार करना है। उन्होंने इस प्रतियेागिता के सफल आयोजन के लिए कलाकारों और विभाग को बधाई दी। आर.के. गौतम ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोक कलाकारों को कई प्रकार के प्रोत्साहन दिये जा रहे हैं ताकि हमारे लोक कलाकार समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा सकें। आर.के. गौतम ने कहा कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में सभी दलों के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही आसरा संस्था जालग, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago