मुख्य समाचार

कुल्लू : दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला देव सदन में आयोजित

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

ज़िला कुल्लू के देवसदन में जिला कुल्लू की सामाजिक संस्था साँफिया फाउंडेशन, चारु फाउंडेशन एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने बाले विभागों एवं समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को दिव्याँग जनों के विकास के लिए कार्य करने सबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. श्रुति भारद्वाज,सुरेंद्र कुमार, एवं कमलेश धीमान नें संयुक्त रूप से बताया कि साँफिया फाउंडेशन,ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज़रड एवं चारु फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बाँटा गया है जिसमें पहले दिन दिव्याँग बच्चों/वयस्कों के साथ काम करने वाले अधिकारियों,थेरेपिस्ट,विशेष शिक्षकों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसका वहीं दूसरे दिन दिव्याँग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए दिवायंजन क्षेत्र से जुड़े महान व्यक्तित्व डॉक्टर हिमांशु दास , डॉक्टर नितिका और डॉक्टर प्रियदर्शी को मुख्य स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में दिव्यांगजनों से जुड़े विषयों पर रोशनी डालेंगे। वहीं इस मौके पर प्रशांत सरकेक (HAS) अतिरिक्त दंडाधिकारी ज़िला कुल्लू नें भी विशेष रूप से शिरकत कर उपस्थित प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बाँटे व ओपन सत्र की अध्यक्षता भी की वहीं उन्होंने ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में हर संभव कार्य करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर ज़िला कल्याण अधिकारी समीर कुमार, डीपीओ डाइट सुरेंद्र शर्मा, डाइट की तरफ़ से बीआरसीसी, बीईईओ,विशेष शिक्षक, साँफिया फाउंडेशन एवं चारु फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रतिभागी संस्थाओं के प्रतिभागी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago