मुख्य समाचार

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नौहराधार ने दिया 50 लाख का बीमा क्लेम

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नौहराधार ने फरवरी महीने 50 लाख रुपये की बीमा राशि का क्लेम दिया। बिते दिनों नौहराधार के युवा अध्यापक अभयजीत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। बैंक अधिकारीयों ने पीड़ित परिवार से संपर्क करके उन्हें बताया कि बैंक ने अपनी बीमा पालिसी के तहत उनका 50 लाख रुपये का बिमा करवाया है। बैंक में कार्यरत बीमा अधिकारी अशोक शर्मा ने पीड़ित परिवार से नोमिनी की डिटेल लेकर प्रामेरिका लाइफ कम्पनी में जमा करवा कर 15 दिनों के भीतर क्लेम सेटल करवाया | शाखा प्रबन्धक श्याम सिंह ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को हम दिग्वंत आत्मा के लिए सिर्फ इश्वर से प्राथना कर सकते है जिस इन्सान को पीड़ित परिवार ने खोया है स्व. अभय जीत जोकि पेशे से अध्यापक थे नेक दिल व हंसमुख इन्सान थे | उनके निधन से केवल परिवारजनों को ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग सहित समूचे क्षेत्र ने एक बेहतर अध्यापक (इन्सान) को खोया है जिसकी क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती है | दिवंगत के परिवार ने शाखा प्रबंधक श्याम सिंह वर्मा और ज्योति प्रकाश व पंकज चौहान का विशेष आभार प्रकट किया कि इस दुःख की घड़ी में यह उनके परिवार के लिये बड़ी आर्थिक मदद हैं। बैंक कर्मचारी ज्याति प्रकाश ने बताया कि वह ग्राहकों को बीमा करवाने व उसके लाभ के बारे में समय-समय पर प्रोत्साहित करते हैं। पीड़ित परिवार ने राज्य सहकारी बैंक व उनके कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago