मुख्य समाचार

शिमला : आइजीएमसी से पीजीआई रेफर मरीजों को नही पड़ेगा भटकना

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी मे अब पीजिआई रेफर मरीजो के लिए बडी राहत मिलने वाली है। बीते 2 साल से खराब पड़ी जीवन दायनी एम्बुलेन्स अस्प्ताल प्रशासन ने मेन्टेनेन्स करवा कर फिर से शुरू कर दी है। आइजीएमसी में डिप्टी एमएस डॉ. अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एम्बुलेन्स एम साल से बंद पड़ी थी लेकिन अब यह फिर शुरू कर दी है। अब पीजीआई रेफर होने वाले गम्भीर मरीज को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेन्स अस्प्ताल प्रशासन के अंडर रहेगी ओर एमएस की अनुमति से मरीज को पीजीआई छोड़ा जा सकेगा। उनका कहना था कि अभी एक यह सुविधा अस्प्ताल में नही थी और निजी अस्पताल से एम्बुलेन्स मंगवाना पड़ता था जो काफी महंगा पड़ता था। इस एंबुलेंस में यह सुविधा रहेगी, मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा होगी, पेशेंट को वेंटीलेटर की सुविधा मिलेगी, इंटर फेसिलिटी ट्रांसफर, ट्रेंड मेडिकल टेक्निशियंस ड्यूटी देंगे, आईजीएमसी एक साल बाद मरीजों को यह सुविधा देने जा रहा है। अभी इसके लिए SOP तैयार की जा रही है। ऑपरेशन और मेंटेंस का खर्चा निकालने के लिए इसमें कुछ चार्ज लगाए जाएंगे। डॉक्टर अमन का कहना है कि यह हॉस्पिटल की ही एंबुलेंस होगी। MS के ऑर्डर पर यह एंबुलेंस चलेगी। उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड धारकों को फ्री में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा यह एंबुलेंस ढाई साल पहले हर मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई थी। लेकिन बीते एक साल से यह बंद पड़ी थी जिसे अब फिर से शुरू किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago