मुख्य समाचार

मनाली : शहीदी दिवस पर 80 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदी दिवस पर रोटरी क्लब मनाली द्वारा माल रोड मनाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर समाजसेवी व 75 बार रक्तदान कर चुके रोटरी क्लब मनाली के सदस्य स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर को समर्पित रहा। इस शिविर का शुभारंभ एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने स्वर्गीय शमशेर सिंह को पुष्प अर्पित कर किया। एसडीएम रमन शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब व रोटरेक्ट क्लब समाज में बेहतरीन कार्य कर रही है जो कि समाज में एक प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रशासन को रोटरी की आवश्यकता होगी तो प्रशासन रोटरी के साथ खड़ा है साथ ही सभी के समाजिक सुझाव भी सादर आमंत्रित हैं। रोटरी क्लब व रोटरेक्ट क्लब ने सभी रक्तदाताओं व ब्लड बैंक कुल्लू का भी इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago