अपराध /दुर्घटना

शिमला : शिमला में शराबी बेटे ने की बाप की हत्या, दादी पर भी किया जानलेवा हमला

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिमला के विकास नगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटा नशे का आदी था। आरोपी ने शराब की बोतल से पिता पर कई वार किए, जिससे लहूलहान हुए पिता ने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने अपनी दादी पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विकास नगर का रहने वाला 22 वर्षीय नवप्रीत ने 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी। मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी। क्योंकि दोनों बाप-बेटे नशे के आदी थे और इसी से परेशान होकर मां ने घर छोड़ दिया था। सोमवार को दोनों बाप-बेटे के बीच कहासुनी हुई और धीरे-धीरे कहासुनी मारपीट में बदल गई। मृतक विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय बिस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था। इसके बाद जब आशा भाटिया ने अपने पोते नवप्रीत से पूछा तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया। SP शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago