मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
पूर्ण चंद पोहलू पांचवीं बार हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राजकमल राजा को महज 21 मतों से हराया। पूर्ण चंद को 702, राजकमल राजा को 681 और फतेह चंद सिंटू को 286 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर पूर्ण चंद उर्फ शाहरूख खान ने बाजी मारी। शाहरूख को 1140 और दुर्गादास को 520 वोट मिले। महासचिव पद पर किशोरी लाल ने कब्जा किया। किशोरी को 904 और संदीप को 755 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी रहे कृष्ण देव को 651, कुर्म दत्त को 591 और रामशरण को 419 वोट मिले। चुनाव में विजयी होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने शहर में जोरदार विजयी रैली निकाली। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। चुनाव परिणाम सुनने के लिए टैक्सी यूनियन के कार्यालय के बाहर टैक्सी ऑपरेटरों की भारी भीड़ जुटी। दिनभर ऑपरेटर परिणामों की प्रतीक्षा में रहे। सबसे पहले कोषाध्यक्ष के मतों की गणना शुरू हुई। उसके बाद महासचिव, उपप्रधान और सबसे अंत में प्रधान पद के लिए पड़े मतों की गणना की गई। दोपहर करीब तीन बजे प्रधान पद के लिए हुई मतगणना के परिणाम घोषित किया। गौरतलब है कि 19 मार्च को टैक्सी यूनियन के चार पदों के लिए मतदान हुआ था। चारों पदों के लिए कुल दस उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। चुनाव समिति के सदस्य प्रेम कारवां ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में सभी ऑपरेटरों का सहयोग रहा।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…