मुख्य समाचार

सिरमौर : 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें – उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए जीपीडीपी प्लान (ग्राम पंचायत विकास योजना) बनाने हेतु व प्लान जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करने के दृष्टिगत सिरमौर जिला की सभी 259 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बैठकों के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है और सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित बनाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा जीपीडीपी प्लान बनाने हेतु व प्लान जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 31 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है जिसका अनुमोदन ग्राम सभा की विशेष बैठक में पारित किया जाएगा। इसी उदेदश्य से जिला के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। आर.के. गौतम ने बताया कि इन विशेष ग्रामसभा बैठकों में ग्राम पंचायत विकास योजना से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाएगा जिसमें मिशन अंतोदय सर्वे के अंतराल को सम्मिलित करना, ग्राम निर्धनता न्यूनीकरण योजना, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट-2023 सप्ताह का आयोजन आदि विषय शामिल रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

2 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

2 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

2 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

2 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

16 hours ago