मुख्य समाचार

चंबा : भाजपा के डिनोटिफाई मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पलटवार – करतार सिंह ठाकुर

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

प्रदेश मुख्यमंत्री जल्द ही अपना प्रथम बजट प्रस्तुत करने वाले है। जिसमें पूर्ण विश्वास है कि यह बजट एक अद्वितीय बजट होगा जिससे समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। यह उद्गार जिला चंबा में जारी एक बयान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहें। वहीं उन्होंने भाजपा को डिनोटिफाई मुद्दे घेरते हुए कहा कि अभी प्रदेश कांग्रेस सरकार को बने हुए मात्र तीन महीने हुए है। जबकि चुनाव के दौरान चुनावी घोषणापत्र में उल्लेखित गांरटियो को धरातल पर उतरने में कुछ समय लगना लाजमी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा आर्थिक साख को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावशाली निर्णय लिए गए है तो इन पर भाजपाई सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा की पांच वर्षों से हमीरपुर कर्मचारी आयोग मे पेपर बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। जिससे लाखों बेरोजगारों का भविष्य पूरी तरह से दाव पर लगाया जा रहा था। तब ये भाजपा के नुमाइंदे कहां सोए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस की बात कहते रहे लेकिन प्रदेश को आर्थिक रूप से पिछाड़ने के लिए सदा याद किए जाएगें। उन्होंने कहा कि ओपीएस पर कभी भी पूर्व सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की जिस कारण पिछली सरकार मे कर्मचारी अपने हितों के लिए संघर्षशील रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी के वर्तमान मे लिए गए कड़े निर्णयों के फलस्वरूप ही प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। वहीं रोजगार के व्यापक अवसर मिलेगें और हरित नीति की बदौलत प्रदेश की गिनती उन्नत राज्यों मे होगी। उन्होंने कहा अभी भाजपा के नेताओं को सरकार का साथ देकर प्रदेश को आर्थिक घाटे से निकालने के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के नुमाइंदे अभी जगह जगह रैलियों को आयोजित करके कांग्रेस सरकार से दस गारंटियां  मांग रहे है। लेकिन वह ये भूल गए है कि पिछली सरकार ने पांच सालों के कार्यकाल में केंद्र सरकार से भारी भरकम ऋण लेकर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। वहीं चुनावी वर्ष में भी वोट बैंक जुटाने के लिए आनन फानन मे सैंकड़ों संस्थान खोल दिए। जबकि इसके लिए पर्याप्त बजट की बिल्कुल भी व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि पू्र्व भाजपा सरकार के नुमाइंदे अपनी नाकामी को छुपाने के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार वर्ष 2017 में किए गए चुनावी वायदों को पूरा करने मे एकदम नाकाम साबित हुई थी। इसलिए ही प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

1 hour ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

2 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

4 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

11 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

11 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

11 hours ago