अपराध /दुर्घटना

रामपुर : रामपुर के पाटबंगला में फॉर्च्यूनर गाड़ी व बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत पाटबंगला में बीती रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सतपाल (बिल्लू) पुत्र स्वर्गीय टाकू राम गांव चूहाबाग डाकघर खनेरी तहसील रामपुर व आर्यन उम्र 18 वर्ष पुत्र संगत राम गांव व डाकघर किरटी तहसील कुमारसैन जिला शिमला के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कॉलेज गेट रामपुर के सामने  पेश आया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। सूचना के मुताबिक बाइक एचपी06बी-3768 व फॉर्च्यूनर गाड़ी एचपी-06बी-0013 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरे युवक की मौत आइजीएमसी शिमला ले जाते समय हुई। वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी कोशकर डाकघर मझेवली तहसील रामपुर जिला शिमला की है, जो रामपुर से खनेरी की तरफ जा रही था। पुलिस ने फार्च्यूनर चालक बिहारी सेवगी के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया है। वही एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने आइपीसी कि धारा 239, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

5 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago