मुख्य समाचार

मनाली : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर सिस्सू में दूसरी स्नो मैराथन आयोजित

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में आज विश्व की सबसे ऊंची स्नो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के धावक  इस  सिस्सू पहुंचकर लगभग दस हजार फीट पर  जमी बर्फ पर दौड़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। शनिवार को ग्राम पंचायत प्रधान राजीव कुमार सहित आयोजक रीच इंडिया, गोल्ड्रोप एडवेंचर आदि समूहों के प्रतिनिधियों ने मैराथन के रुट सहित अन्य व्यावस्थाओं का जायजा लिया। आयोजक गौरव शिमर और राजेश चंद ने बताया कि गत वर्ष की तुलना इस संस्करण में प्रतिभागियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली है। देश के विभिन्न नौसेना बेसिस से 24 नाविक पहुंचें हैं। जबकि भारतीय सेना के  जवान भी भाग ले रहें हैं। अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, श्रीनगर, देहरादून सहित दक्षिण भारत के धावक भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शनिवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की डाॅक्टरी टीम ने भाग ले रहे प्रतिभागियों की जांच की। इस जांच के अलावा डाॅ देवी दत्ता दास और श्याम की इस डाॅक्टरी टीम ने स्थानीय लोगो को लाभ पहुंचने के लिये निशुल्क कैंप का भी आयोजन किया। आयोजक राजेश चंद के अनुसार स्नो मैराथन का उद्देश्य मात्र इस क्षेत्र में सहासिक गतिविधियों को बढ़ावा ही नहीे देना बल्कि स्थानीय लोगों को आयोजन के साथ जोड़कर भी उन्हें लाभ पहुंचाना है। लाहौल घाटी के कई गांवों के लगभग डेढ़ सौ लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया और निशुल्क परामर्श और दवाईयां प्राप्त की। 

मैराथन का आयोजन पांच कैटागिरी में किया जाएगा। जिसमें फुल मैराथन (42 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21 किलोमीटर), दस और पांच किलोमीटर में आयोजित की जा रही है। जिसका पूरा रुट बर्फ से ढ़का हुआ है। गार्मिन इंडिया हर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत करेगा।  कर्नल नटराजन ने बताया कि जिला लाहौल स्पीति के लिये ही बल्कि हिमाचल प्रदेश और समूचे देश के लिये गौरव की बात है कि यह विश्व की सबसे ऊंचाई में स्नो मैराथन को अंजाम दिया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago