मुख्य समाचार

किन्नौर : एबीवीपी इकाई रिकांगपिओ द्वारा प्रश्न प्रतियोगिता एवं सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रश्न प्रतियोगिता एवं सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपिका राठौड़ (पूर्व कार्यकर्ता) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम (पूर्व कार्यकर्ता) उपस्थित रहे ।इकाई अध्यक्ष रितिका नेगी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम भारत की वीरांगनाओं पर रहा। जिसमें प्रथम स्थान ,साक्षी और अदित  ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान महाविद्यालय छात्रावास की अंजू व आशा ने तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर छात्रावास की प्रदीपा और नित्या ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपिका राठौर द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि  द्वारा कार्यकर्ता नैंसी को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके राष्ट्रीय युवा संसद भवन जाकर किन्नौर जिला व महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि दीपिका राठौर  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वर्तमान में महिलाओं की स्तिथि और भारत की वीरांगनाओं के बारे में कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में चाहे वह खेल के मैदान में हो या शिक्षा के क्षेत्र में या समाज के किसी भी क्षेत्र में हो आज सभी जगह आगे है। महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के बारे मे बताते हुए कहा कि हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई , सावित्रीबाई फुले, रानी पद्मावती आदि वीरांगनाए पैदा हुई हैं जिन्होंने ने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है। आज के युग में खेल के मैदान से लेकर शिक्षा के क्षेत्र तक पहाड़ चढ़ने से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक सबमें महिलाओं ने अपना नाम दर्ज किया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। इस कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष रितिका नेगी, इकाई सह सचिव आयुषी, मोनिका, Bsc प्रमुख गौरव, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक सूजल, इकाई सोशल  मीडिया सह प्रमुख हंस राज नेगी, सह कोषाध्यक्ष अनीशा, आराधना, रेखा, छात्रा होस्टल प्रमुख गुलवंशी, अमनदीप,शिवानी, प्रीतिका, प्रियंका, प्रीति , पूजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago