ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
सिरमौर जिला के चार विकास खंडों राजगढ, पच्छाद, संगडाह और शिलाई में 10 मार्च से 22 मार्च 2023 तक मधुमक्खियों से सेब के बगीचों में परागण प्रबंधन हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक उद्यान सिरमौर डॉ. सतीश शर्मा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सिरमौर जिला के लगभग 600 बागवानों को विषय विशेषज्ञ उद्यान व उद्यान विभाग के विकास अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 14 मार्च को संगड़ा खंड के द्वारा धार में। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को सगड़ाह खंड के नौहराधार, 15 मार्च को घंडूरी और 18 मार्च को हरिपुरधार में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार पच्छाद खंड के शोटी में 17 मार्च को, शिलाई खंड के कुहांट में 15 मार्च, 17 मार्च को चैमूं और 20 मार्च को पंजौड़ में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। राजगढ़ खंड के राजगढ़ में 14 मार्च को, 16 मार्च को सनोरा, 17 मार्च को हाब्बन और 19 मार्च को टाली में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उप-निदेशक उद्यान ने सभी इच्छुक बागवानों इन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…