मुख्य समाचार

भरमौर : चोली वैली पुल से शनिवार या रविवार को हो सकती है वाहनों की आवाजाही

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की तहसील होली को जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग का चोली वैली पुल जो कि हाल ही में क्षतिग्रस्त हुआ था जिसकी जगह नया वैली पुल लगभग तैयार हो गया है | लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्या वैली पुल रिकॉर्ड समय में तैयार करवाया गया है | जिसकी लंबाई 200 मीटर है व चौड़ाई 3 मीटर है व इसकी भार क्षमता 40 टन है जिसको बनाने में ढाई करोड़ की राशि खर्च हुई है | जल्द ही क्षेत्र के लोगों को नए वैली पुल की सौगात मिलने वाली है | शनिवार शाम या रविवार को इससे वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है ताकि क्षेत्र के लोगों को ओर परेशानियों का सामना न करना पड़े | आपको बता दें कि चोली वैली पुल को टूटे हुए लगभग महिने से उपर का समय हो चुका है | काफी बड़े वाहन व बसें भी होली की तरफ फंसी हुई है | लोक निर्माण विभाग भरमौर द्वारा वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनों के लिए बनाया गया था लेकिन पुल के निर्माण कार्य के चलते उस पर भी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई थी जिससे की क्षेत्र के लोगों को अपनी रोजमर्रा की वस्तूओं को ले जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा होगा जिससे की क्षेत्र के लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है |

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 hour ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

4 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

4 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

13 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago