राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
समाज को आज स्वस्थ और खुशहाल परिवार बनाने के लिए शिक्षित और कार्यरत, कामकाजी महिलाओं की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) 2023 की पूर्व संध्या पर इसे रेखांकित करते हुए, कलगीधर ट्रस्ट, बडू साहिब द्वारा चलाए जा रहे आवासीय कार्यक्रम, अकाल ग्रामीण महिला अधिकारिता संस्थान (AIRWE) की एडवाइजर-हेल्थ एंड एजुकेशन डॉ. नीलम कौर ने कहा कि महिलाओं को समानता और अधिकारिता प्रदान करना बहुत आवश्यक है। महिलाओं के विकास और समाज की उन्नति के लिए हमें लैंगिक असमानता को पूरी तरह समाप्त करना होगा। डॉ. नीलम कौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बडू साहिब में चलाया जा रहा AIRWE कार्यक्रम उत्तर भारत की वंचित महिलाओं को मुफ्त शिक्षा, रहने-खाने, कपड़े और अध्ययन सामग्री प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। डॉ. नीलम कौर, जो कलगीधर ट्रस्ट में 35 से अधिक वर्षों से निदेशक और सलाहकार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के रूप में काम कर रही हैं, ऐसी महिला हैं जो निराश्रित महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं, और अपने गुरु स्वर्गीय संत बाबा इकबाल सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संत बाबा इकबाल सिंह जी महिलाओं को बौद्धिक और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए पुरजोर प्रयत्नशील रहे। 2016 में कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद से, 1500 से अधिक लाभार्थियों को शिक्षित कर रोज़गार दिलाया गया, जिनका औसत वेतन 8,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रति माह है। इन महिलाओं को कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षक, प्रधानाध्यापिका, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी आदि के रूप में भर्ती किया जाता है। महिला लाभार्थी निम्न आय वर्ग से आते हैं जिनकी औसत पारिवारिक आय प्रति माह 10,000 रुपये से कम है। इन महिलाओं को 10वीं कक्षा के बाद स्कूली शिक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाती है। उन्हें गुरमत संगीत प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जहां वे 8 प्रकार के तंती-साज़ स्ट्रिंग वाद्ययंत्र बजाना सीखती हैं। उन्हें कई आध्यात्मिक विकास कार्यक्रमों के साथ भी सशक्त किया जाता है। इस कार्यक्रम में केवल 10वीं पास अविवाहित लड़कियों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही संस्थान में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश पत्र वेबसाइट www.airwe.in से डाउनलोड किया जा सकता है |
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…
ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…