ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
सिरमौर जिला के तिरलोरधार खंड विकास कार्यालय में 2 पदों पर ग्राम रोजगार सेवकों (जीआरएस) की निुयक्ति की जानी है जिसके लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2023 तक आवेदन सकते हैं। खंड विकास अधिकारी तिरलोधार ने बताया कि जीआरएस के इन 2 पदों पर नियुक्तियां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अन्तर्गत की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 सांय 5 बजे तक रखी गई हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह से अस्थाई व मनरेगा योजना के साथ सह-मियादी होगी और उन्हें 6800 रुपये प्रतिमाह (स्थिर) मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए खंड विकास अधिकारी तिरलोरधार के कार्यालय दूरभाष न. 01704-299103 पर संपर्क कर सकते है |
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…