मुख्य समाचार

राजगढ़ : एक बार फिर से चरमरा गई नगर पंचायत राजगढ़ में सफाई व्यवस्था

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

सफाई कर्मियों द्वारा काम बंद करने के कारण नगर पंचायत राजगढ़ में सफाई व्यवस्था एक बार फिर से चरमरा गई है और शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गये है | यही नही पिछले चार पांच दिनों से घरो से भी  कूड़ा नही ले जाया जा रहा है और लोग  घरो में ही कूड़े इकट्ठा करने को मजबूर है |  घरो में बढ़ रही गन्दगी से लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | लोग हर सुबह सफाई कर्मियों के  इंतजार में रहते है लेकिन पूरा दिन उनके इंतजार में ही निकल जाता है और घरो में गन्दगी बदती जा रही है | शहर की बात की जाये तो कोइ इसी जगह नही है जहाँ कूड़े के ढेर न हो | जगह जगह रखे डस्ट बीन भर चुके है और डस्ट बीन के बाहर भी बड़े बड़े ढेर लग  चुके है | हैरानी के बात है कि कूड़ा न उठाने के विषय में  नगर पंचायत द्वारा कोई सुचना जारी नही की गयी है और लोगों को मालूम नही है कि कब कूड़ा उठाया जायेगा | पिछली चार पांच दिनों से राजगढ़ शहर में झाड़ू भी नही लगा है और सड़क व सभी रास्ते भी गंदे पड़े है | जानकारी के अनुसार नगर पंचायत व सफाई कर्मियों में किसी विवाद को लेकर सफाई कर्मियों ने कार्य रोक रखा है और इसी कारण यह समस्या खड़ी हुई है | इस विषय में सम्पर्क करने पर नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत सफाई कर्मियों में निकाले जाने को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन हो गयी थी जबकी नगर पंचायत द्वारा कोइ ऐसा निर्णय नही लिया गया था | विवाद का निवारण कर दिया गया है शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दरुस्त हो जायेगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago