भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में किया गया | इसे बाल -विकास परियोजना विभाग भरमौर द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में बडी धूमधाम से मनाया गया | उपमंडल स्तरीय इस आयोजन में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भागीदारी दी | कार्यक्रम की अध्यक्षता एस डी एम भरमौर अशीम सूद द्वारा की गई | उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला सस्क्तिकरण समय की मांग है जिसे मद्देनजर रखते हुए महिलाओं के समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उत्थान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए जिसके लिए समाज का दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है | इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी शुभाष दियोलिया ने भी यह जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को जागरूक होने व सरकार द्वारा भी महिलाओं की उन्नति व विकास के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिन्हें कार्यन्वित करना जरूरी है | इसके अलावा ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनिता कपूर द्वारा अपनी पंचायत में बाल विवाह को रोकने व विधवा पूर्नविवाह में सहयोग करने पर स्वयं सहायता समूह को अपनी तरफ से 20,000 रू० की राशि देने की बात भी कही है | आपको बता दें कि प्रधान ग्राम पंचायत पूलन अनिता कपूर समाजसेवी अंग्रेज कपूर की धर्मपत्नी है | इसलिए उनके द्वारा भी समाज सेवा के लिए विशेष योगदान रहता है | कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस मौके पर पूलन पंचायत प्रधान अनिता कपूर, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, कृषि विकास अधिकारी रंजन कमल, प्रधानाचार्य आईटीआई सुमन, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन राजेश व सभी वृतो के सुपरवाइजर द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई |
ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…
रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…