मुख्य समाचार

मनाली : सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में पूरी तरह से चरमरा गई है कानून व्यवस्था

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कुल्लू जिला के पवित्र धार्मिक स्थल मणिकर्ण साहिब में बीते रात हुई घटना पर गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया देना और इसे छोटी घटना बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही करने पर अपनी कोई भी रुचि नहीं दिखाई। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पिछले कल मनाली में भी दोपहर के समय 2 घंटे तक ऐसे लगभग दो से तीन सौ लोगों ने ग्रीन टैक्स न देने पर हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों पर दृढ़ संकल्प के साथ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली आने वाले सभी पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं परंतु इस तरह का व्यवहार करना और हथियार साथ लाना ऐसे लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago