मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

उद्यान विभाग के तत्वाधान में पंचायत घर भरमौर के सभागार हाल में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में एसडीएम भरमौर असीम सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन करके किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं । मधुमक्खी पालन में लागत भी कम आती है उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा कम लागत पर अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा किसानों को खेती के साथ-साथ मधुमक्खी का व्यवसाय भी करना चाहिए। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाते है। उन्होंने कहा कि यदि आप मधुमक्खी पालन का अनुभव नहीं रखते तो भी कोई बात नहीं अब सरकार की ओर से आयोजित होने वाले शिविरों में आप प्रशिक्षण ले सकते हैं । उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि और किसान भी इस तरह के स्वरोजगार के साथ जुड़ सके। उद्यान विभाग भरमौर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि आगे भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां ट्रेनिंग ले चुके हैं वह आगे लोगों को अपने साथ जोड़कर उन्हें तो स्वरोजगार की ओर बढ़ाएं। एसडीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे किसानों को मधुमक्खी पालन संबंधित 50 किट भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनोहर, डॉ. विवेक गर्ग और डॉ. मोनिका सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

7 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

7 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

8 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

8 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

10 hours ago