मुख्य समाचार

चंबा : प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का तुगलकी फरमान व्यवसायिक परेशान

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक नोटिफिकेशन के विरुद्ध आम आदमी पार्टी ने अपना विरोध जताया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पर्यटन प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सरीन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी 200 गुणा जुर्माना नोटिफिकेशन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार पर तुगलकी फरमान लागू करने का आरोप लगाया है। आप प्रदेश प्रवक्ता व पर्यटन प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीन ने बताया कि एक मार्च से राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें उन्होंने होटल और संबंधित उद्योगों से जुड़े लोगों पर 200 गुना जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जो होटल और उद्योग अपनी प्रदूषण की लइसेंस फीस देने में देरी कर रहा है, उनसे 10 फीसदी से लेकर 200 फीसदी तक का जुर्माना वसूला जायेगा। जिसमें 3 सालों की देरी वाले उद्योग से 200 गुना जुर्माना वसूलने के आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पारित किये हैं। उन्होंने कहा कि अगर होटल की फीस 50000 सालाना है तो उसे उसका 200 गुना के हिसाब से एक करोड़ का जुर्माना देना होगा। कोरोनाकाल के समय में यह कहा गया था कि कोई भी लाइसेंस जिसकी अवधि खत्म हो रही है उसे डरने की आवश्यकता नहीं है यह लाइसेंस एक्टिव रहेंगे। लेकिन अब 3 साल की गणना करना कहां तक जायज है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोरोना काल में दी गयी छूट को नजर अंदाज कर रहा है। पर्यटन उद्योग जो कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी नियम व कानूनों का निष्ठा से पालन करता है उसके साथ बोर्ड का ये कठोर व्यवहार समझ से बाहर है। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली नस्लों को सुरक्षित रख सके। लेकिन हाल ही में कोरोना की मार से प्रभावित रहे पर्यटन उद्योग के लिए ऐसे फरमान जारी करना उद्योग के साथ एक बार फिर खिलवाड़ जैसा होगा। जिसके चलते आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई सरकार से गुजारिश करती है कि जुर्माने के समय और जुर्माने की राशि को तुरंत प्रभाव से बदला जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग के साथ इंसाफ किया जाए। इसके लिए आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के नेता सरकार को इस संदर्भ में ज्ञापन देने सहित यदि आवश्यकता पड़ी तो मोर्चा खोलने से भी गुरेज नहीं करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

9 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago