मुख्य समाचार

सिरमौर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर गंगटोली के समीप सड़क की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत यह मार्ग सभी किस्म के वाहनों की आवाजाही के लिए 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार यह मार्ग 5 मार्च से 10 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। आर.के. गौतम ने बताया कि उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने की अवधि के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डाईवर्ट किया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पांवटा साहिब से फैडज की ओर चलने वाले वाहन अब पांवटा साहिब-कफोटा-जाखना-त्यूणी-मिनस-फैडज मार्ग तथा पांवटा साहिब से डाकपत्थर-तुनिया-मीनस-फैडज मार्ग पर चलेंगे। इसी प्रकार फैडज से पांवटा की ओर आने वाले सभी वाहन फैडज मीनस-तुनिया-जाखना-कफोटा-पांवटा साहिब मार्ग तथा फैडज-मिनस-तूनिया- डाकपत्थर-पांवटा साहिब मार्ग पर चलेंगे। आर.के. गौतम ने परियोजना निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ एण्ड हाईवे स्थित पांवटा साहिब को आमजन की सूचना के लिए उचित स्थानों पर साईन बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago