अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : बंजार के धामण में 2 किलो 603 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू पुलिस टीम की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी है | इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस की टीम ने हरियाणा के चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के धामण पुल के समीप सैंज पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और आरोपी के कब्जे से 2 किलो 603 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है और अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज पुलिस की टीम इलाके की गश्त कर रही थी। उसी दौरान धामण पुल की और से एक टैक्सी आती हुई नजर आई। पुलिस ने जब टैक्सी की जांच की तो उसमें यह चरस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने टैक्सी में बैठे हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संजू निवासी करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चरस को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से यह पूछताछ की जा रही है कि बंजार घाटी में वह कहां से यह चरस खरीद कर लाया था और आगे किसे बेचने के लिए जा रहा था। वहीं बीते दिनों भी पुलिस के द्वारा हेरोइन व चरस के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ में उनसे कुछ अहम जानकारियां मिली है। उस पर भी कुल्लू पुलिस की टीम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago