खेल जगत

 चंबा : महाविद्यालय चंबा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

महाविद्यालय चंबा की दो दिवसीय 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा विनोद धीमान ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा विनोद धीमान ने अपने अभिवादन में कहा कि  आशा करता हूं कि इस महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएँ बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से युवाओं को जुड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कहा कि स्पोर्ट्स शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवदयाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह हमारे शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक शक्ति को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए आग्रह किया। उन्होंने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंबा विनोद धीमान जी का आयोजन में पधारने के लिए धन्यवाद किया और खेल में विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में पंकज शर्मा ने पहला स्थान, आशीष ने दूसरा स्थान और मनोज कुमार ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। शॉट पुट महिला वर्ग में पहला स्थान मोनिका व दूसरा स्थान निक्षिता और तीसरा स्थान अंजली ने अपने नाम किया। शॉट पुट पुरूष वर्ग में पहला स्थान हिमांशु, दूसरा स्थान आशीष और तीसरा स्थान सुरेश ने अपने नाम किया। 800  मीटर महिला वर्ग दौड़ में ऊषा, सन्तोषी व मनीषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग की इसी दौड़ में पंखज, ओंकार और मनोज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय चंबा के छात्र-छात्राएं सहित समस्त  स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago