मुख्य समाचार

कांगड़ा : कांगड़ा जिला प्रशासन ने कागज की बचत के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सरकारी पत्राचार में कागज की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर विभागों को सरकारी पत्राचार में एक से अधिक पृष्ठ होने पर कागज के पन्ने इस्तेमाल करते हुए हर पन्ने के दोनों ओर लिखाई-छपाई को कहा है। इससे न केवल कागज की बचत होगी बल्कि वित्तीय उपयुक्तता के नियमों का पालन भी होगा। ये पहल अपनी तरह से पर्यावरण सुरक्षा में भी सहायक होगी। उपायुक्त ने कहा कि हम पत्राचार के लिए यूं तो ऑनलाईन मोड को ही बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन बहुत आवश्यक होने पर यदि फिजिकल तौर पर सरकारी पत्राचार में पन्नों का इस्तेमाल जरूरी हो तो ऐसी स्थिति में हमारा प्रयास है कि कम से कम कागज उपयोग में लाए जाएं। इसी मकसद से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। बहुत दफा यह देखा जाता है कि कोई ड्राफ्ट, पत्र, आदेश और अन्य संबंधित विषयों पर एक से अधिक पृष्ठ होने पर लिखाई-छपाई में अलग अलग पन्नों का उपयोग किया जाता है। यह कागज के अपव्यय के साथ-साथ वित्तीय उपयुक्तता के नियमों के भी विरुद्ध है। इसलिए सभी को यह निर्देश गए हैं कि जिले में अब से हर संबंधित विषय के सरकारी पत्राचार एक पृष्ठ से अधिक होने पर कागज के दोनों ओर छापकर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए, शासन व्यवस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सजगता लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

12 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago