मुख्य समाचार

पार्बती-II परियोजना द्वारा पशुपालन एवं सेब पौधारोपण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(ब्यूरो रिपोर्ट),

पार्बती-II परियोजना द्वारा पिछले कल शील्हा ग्राम के ग्रामीणों के लिए पशुपालन एवं सेब पौधारोपण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पार्बती-II परियोजना की पर्यावरण प्रबंधन योजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शील्हा ग्राम बरशेणी पंचायत के ग्रामीणो के लिए पिछले कल एनएचपीसी द्वारा राज्य पशुपालन विभाग एवं क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, बजौरा के सहयोग से क्रमशः पशुपालन एवं सेब पौधारोपण के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणो को मवेशियो के पालन, प्रबंधन, पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों व इसके रोकथाम के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त ग्रामीणो को मवेशियो के जीवनचक्र के अनुसार संतुलित आहार देने के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पशु चिकित्सकों ने पशुओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया और ग्रामीणों के साथ उनके पशु संबंधी समस्यों पर चर्चा भी किया। इस कार्यक्रम में पशु पालन विभाग दियार से डॉ. विक्रांत ठाकुर, पशु चिकित्सक एवं मणिकरण से डॉ. आदर्श पराशर, पशु चिकित्सक, पार्बती परियोजना चरण – II से अधिकारीगण राजकुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (सिविल), पी के मल्लिक, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण) एवं शांता देवी, वार्ड पंच–शील्हा ग्राम व पुरुष एवं महिला प्रतिभागी उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को पशुओ को निरोग रखने हेतु मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गयी। क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, शहबाग, कुल्लू से डॉ. जोगिंद्र सिंह व बजौरा से डॉ. विजय भारद्वाज द्वारा सेब के पौधे लगाने के लिए गड्ढों से लेकर उनकी काट- छांट, बीमारियों की रोकथाम व स्प्रे संबंधी जानकारी व सावधानियों के बारे में बताया गया। वैज्ञानिकों द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बागवानी से संबंधित समस्याओं के बारे मे विशेषज्ञों से चर्चा कर समाधान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को लगाने हेतु परियोजना द्वारा उन्नत किस्म के सेब के पौधे भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एनएचपीसी को इस कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

13 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago