मुख्य समाचार

सोलन : भारतीय जनता पार्टी सोलन की विशेष बैठक कमेटी हॉल में हुई आयोजित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की विशेष बैठक कमेटी हॉल में सोलन जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य की अध्यक्षता मे हुई | जिला अध्यक्ष ने बैठक में आए सभी गणमान्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सोलन जिला सबसे ज्यादा लीड देगा | हम सभी बुथ स्तर पर काम में लगे हुए है | बैठक में सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सुरेश कश्यप ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में 2024 लोकसभा चुनावो के लिए जोश भरा | उन्होने कहा कि कांग्रेस ने जो संस्थान बदले की भावना से बंद किए है वो आम जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है | इसके विरोध में भाजपा द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान 5 मार्च तक चलेगा | 6 मार्च से 15 मार्च तक जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा आक्रोश रैलियां धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होंगे | कांग्रेस द्वारा हिमाचल की जनता के साथ किए गए झूठे वादो पर कांग्रेस सरकार को हर स्तर पर घेरा जाएगा व जनता को कांग्रेस का झूठे वायदों का असली चेहरा दिखाया जाएगा | उन्होंने कहा कि 10 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य सोलन जिला के हर मंडल मे प्रवास करूगां | पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल 6 संसदीय क्षेत्र के पालक ने 2024 के चुनावो को लेकर रणनिती के लिए सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस सरकार की झुठे वादो की सच्चाई जनता के मध्य ले जाने व केंद्र सरकार की व पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जन हितैशी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सांसद के प्रवास कार्यक्रम  की रूपरेखा तैयार की | गुलेरीया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले रिज मैदान शिमला व अब अपने केंद्रीय नेतृत्व के समाने यह कहा कि 97% हिंदूत्व वाले प्रदेश में भाजपा को हराया है | उन्होने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा आखिर मुख्यमंत्री यह बोल कर क्या सिद्ध करना चाहते हैं? भाजपा उपाध्यक्ष संदीप कटवाल ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में विचार रखे | उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबुत इसको मजबुत करके हमे 2024 लोकसभा चुनावो ने कमल खिलना है। भाजपा हिमाचल मीडीया सह प्रभारी करण नंदा ने डाटा प्रबंधन का सत्र लिया व उसकी उपयोगिता व 2024 में किस तरह इसका उपयोग किया जाएगा इसकी जानकारी दी | उन्होने कहा कि सरल ऐप पर कार्यकर्ताओं ने लगातार काम करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर शिमाला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिह पाल, संदीप कटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी, गोविंद राम, डॉक्टर राजेश लखविंदर राणा, जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंदन ठाकुर, कपूर सिंह वर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, बलवीर सिंह ठाकुर, हेमराज गौतम, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य, मंडल महामंत्री, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठो के संयोजक, बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व अन्य मौजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

7 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

24 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago