मुख्य समाचार

राजगढ़ : समर्थ भरद्वाज ने उतीर्ण की सैनिक स्कूल की परीक्षा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

“होनहार बिरवान के होत चिकने पात जी हा” यह कहवत राजगढ़ सरकारी स्कूल में पड़ने वाले समर्थ भरद्वाज ने सही चिरथार्थ कर दी है | राजकीय माध्यमिक स्कूल कुड़िया कड़ग के कला अध्यापक राजेश कुमार ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में वर्ष  2023-24 की सैनिक स्कूल के लिए परीक्षाएं हुई थी जिसमें उनके स्कूल में पढ़ने वाले छात्र समर्थ भरद्वाज ने परीक्षा उतीर्ण कर ली है जिससे समूचे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है | राजेश कुमार ने बताया कि समर्थ भरद्वाज की प्रारम्भिक शिक्षा राजगढ़ डीएवी स्कूल से हुई है | डीएवी स्कूल में कक्षा पांचवी तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद समर्थ ने स्थानीय सरकारी स्कूल कुड़िया कड़ग में अपना दाखिला करवाया और वर्तमान में कक्षा छटी में शिक्षा ग्रहण कर रहा है | समर्थ के पिता खुद सरकारी स्कूल में टीजीटी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है | समर्थ भरद्वाज की इस शानदार सफलता पर स्कूल स्टाफ ने ख़ुशी जाहिर की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

1 hour ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

9 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

11 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

11 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago