कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा के साथ नगवाई में सुबह कुल्लू से शिमला जा रही एक एचआरटीसी की बस सड़क पर पलट गई। वहीं सड़क पर बस के पलटने के कारण सवार 14 यात्रियों को चोटें आई है। जिनका नगवाई अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब इस मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के निचले इलाकों में रात से ही बारिश का दौर जारी है और सड़क पर भी फिसलन बनी हुई थी। ऐसे में नगवाई पुल के पास अचानक सड़क पर पलट गई। वहीं इस दुर्घटना में बस के चालक को भी चोट आई है। बस के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस के भीतर से स्वारियो को बाहर निकाला। बस के पलटने से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया और दूसरी सड़क के माध्यम से वाहनों के जाम को खोला गया। स्थानीय निवासी अरुण शर्मा मनोज कुमार का कहना है कि बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित है और कोई भी जान की हानि नहीं हुई है। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नगवाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…