मुख्य समाचार

कांगड़ा : कांगड़ा और मंडी को किया अनदेखा : जयराम ठाकुर

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार विधानसभा के अंदर इसका विरोध करेगी। इसी के साथ उन्होंने कांगड़ा ज़िला की गई अनदेखी को लेकर कहा कि हमने कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति को लेकर बात नहीं करती लेकिन कांग्रेस सरकार को सबसे अधिक सीटें देने वाले जिले कांगड़ा एवम मंडी को हर बार अनदेखा किया गया। जिन्होंने सरकार बनाने में अपना योगदान दिया उनको मंत्रीमंडल में उचित स्थान नही दिया गया। डी नोटिफाई किए गए संस्थानों को लेकर उनका कहना है कि 11 तारिक को सरकार एवम 12 तारिक से संस्थानों में तालाबंदी होना शुरु हो गई।  जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से यह बयान सामने आया की इससे ओपीएस का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेसी सरकार अन्ना फानन में फैसले लिए जा रही है चाहे फिर वह 5 लाख़ नौकरियों की बात हो जिस बयान को बदलकर अब 1 लाख नौकरियां देने की बात कही है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हे आश्वस्त किया है की हिमाचल प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा केन्द्र सरकार इसके लिए अपना पूर्ण सहयोग देगी। इस मौके पर पूर्व न्यायिक एवम अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, कांगड़ा चंबा सांसद किशन कपूर, पूर्व धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिआ एवम करसोग विधायक सहित अन्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

9 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

20 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago