मुख्य समाचार

चंबा : महाविद्यालय चंबा में आयोजित किया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023″ कार्यक्रम

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय चंबा में स्पेस जेनेसिस सोसाइटी व अन्य विज्ञान विभागों के सयुंक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ शिव दयाल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अपने अभिवादन में कार्यक्रम मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ शिव दयाल ने कहा कि विज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पुरातन काल से आधुनिक समय तक विज्ञान की अनंत उपलब्धियां रही हैं जो हमारे विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं। वहीं समय व विज्ञान के साथ हो रहे अभूतपूर्व विकास के साथ आज जरूरत है, तो हमें अपने मूल्यों व संस्कृति को  भी संजो कर रखें तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं। विज्ञान के क्षेत्र में कुछ सृजनात्मक करें, सकारात्मक करें ताकि अपने परिवार, क्षेत्र, संस्थान का नाम रोशन हो सके । उन्होंने विज्ञान के विभिन्न अविष्कारों, चमत्कारों, उपलब्धियों की पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।

वहीं उक्त जानकारी देते हुए प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि रसायन विभाग के द्वारा जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व सामान्य विज्ञान सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । डॉ हेमन्त पाल, सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान द्वारा विज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रमन इफ़ेक्ट, नोबल पुरस्कार, विभिन्न अविष्कार,  विभिन्न खोजें, विज्ञान में समय के साथ हो रहा बदलाव, विज्ञान का सामाजिक, भौतिक व मानसिक विकास में योगदान संबंधी अपना वक्तव्य रखा। इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, कोलाज  बनाओ व विज्ञान ओलंपियाड, प्रतियोगिताओं का भी आयोजन  वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान विषय पर किया गया। जिसमें डॉ मनेश, डॉ तेज सिंह, प्रोफेसर सुमित, डॉ पूनम, प्रॉफेसर अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई । कार्यक्रम संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि रसायन विभाग के द्वारा जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व सामान्य विज्ञान संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. डॉ हेमन्त पाल, सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान द्वारा विज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रमन इफेक्ट, नोबल पुरस्कार, विभिन्न अविष्कार,  विभिन्न खोजें, विज्ञान में समय के साथ हो रहा बदलाव, विज्ञान का सामाजिक, भौतिक व मानसिक विकास में योगदान सम्बन्धी अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में कल्पना, पमेश और मोनिका ठाकुर  क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीया व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में सुनीता, प्रकृति और तमन्ना अहीर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय  प्रश्नोत्तरी में: अमन ठाकुर, सुशील व हिमांशु की टीम प्रथम, अनीशा, सचिन, रचना की टीम द्वितीय, कनुप्रिया, मुस्कान और आरती की टीम तृतीय, विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में विशाल शर्मा, सुशील कुमार, व मोहित कुमार क्रमश: प्रथम,  द्वितीय व तृतीय रहे। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रो. राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. हेमन्त, डॉ. मनेश, डॉ. तेज सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. शैली महाजन, प्रो सुमित, प्रो. अविनाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. पवन कुमार, प्रोफ़ेसर शिल्पा, प्रॉफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विजय राठौर, डॉ. संतोष ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

10 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

21 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago