मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ महाविद्यालय में किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज एनसीसी इकाई तथा राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो भारतीय राजव्यवस्था पर आधारित थी। इसका उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों में देश की शासन व्यवस्था के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विद्यार्थीयों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 5 टीमों ने भाग लिया जिसने राकेश, अजय, अभय, विनय बी.ए तृतीय वर्ष की टीम प्रथम स्थान पर रही। सलोनी, वंशिका, तमन्ना तथा सुहानी बी ए. प्रथम वर्ष की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजेश्वरी,  कृतिका शर्मा, कृतिका कश्यप तथा आस्था बीए प्रथम वर्ष की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त तीनों टीमों को ₹1000 ₹600 तथा ₹400 क्रमशः नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.के गांधी द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

8 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

8 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

8 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

8 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

8 hours ago