मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन में शीघ्र खुलेगा ए.आर.टी. सेंटर – आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि एच.आई.वी. से संक्रमित सभी रोगियों को समाज से सहानुभूति और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विभाग इन रोगियों के उपचार और उनकी सही प्रकार से देखभाल कर रहा किन्तु आवश्यकता इस बात की भी है कि समाज भी इन लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाए और इन्हें अनुकूल वातावरण प्रदान करे। उपायुक्त आज नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एचआईवी (ऐडस) संक्रमण की रोकथाम सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शीघ्र ही एचआईवी संक्रमित रोगियों की सुविधा के लिए ए.आर.टी. सेंटर (एंटीरेट्ररोवायरल थेरेपी)  की सहुलियत उपलब्ध होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र नाहन मैडिकल कॉलेज में एआरटी सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ कुछ गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचने के लिए जिला के सभी उद्योगों में श्रम विभाग और उद्योग विभाग के तालमेल से कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि श्रमिकों को इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।  उन्होंने कहा कि सभी उद्योग अपने-अपने संस्थानों में एचआईवी विषय पर एक-एक नोडल अधिकारी को भी नियुक्त करें और सभी उद्योगों में 1097 हैल्प लाईन नंबर भी प्रदर्शित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कॉल की जा सके। आर.के. गौतम ने जानकारी दी कि एचआईवी संक्रमण का पहला केस विश्व में सन् 1981 में और भारत में सन् 1986 में प्रकाश में आया था और तब से लेकर देश और दुनिया के स्तर पर इस जानलेवा संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी से संक्रमित होने से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका परहेज, आत्मसंयम और जागरूकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.. अजय पाठक ने इस अवसर पर एचआईवी रोगियों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा अन्य जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में तीन सीटीसी सेंटर नाहन, राजगढ़ और पांवटा साहिब में कार्यरत है। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, प्रधानाचार्य मैडिकल कॉलेज नाहन डॉ. श्याम लाल कौशिक, डॉ. कक्कड, डॉ. वीना संगल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुर्वेद, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति, बाल विकास व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

1 hour ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

13 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

15 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

15 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

18 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago