भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
भरमौर के भरमाणी माता मंदिर में आज चोरी की घटना सामने आई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भरमाणी माता मंदिर के दान पात्रों के निरीक्षण के लिए गए तो वहां पर रखे हुए दान पात्रों के ताले टूटे हुए पाए गए। उन्होंने मौके पर घटना का जायजा लिया और मंदिर परिसर में छानबीन कर मामले की स्थानीय पुलिस स्टेशन भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस विभाग को अतिशीघ्र कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि इस घटना के बारे में जिसे भी सूचना हो कृपया एडीएम कार्यालय में संपर्क करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…