मुख्य समाचार

धर्मशाला : जी20 बैठक में विश्वभर के 70 से 80 प्रतिनिधि लेंगे भाग

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को जी20 बैठक प्रस्तावित है। जिसमे भारत सहित दुनियाभर से लगभग 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसके लिए एल. रमेश बाबू ने जिला प्रशासन के साथ जी20 बैठक से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की है। जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 19-20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक के आयोजन के लिए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक के आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप यहां व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में जी20 बैठक का आयोजन होना क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। एल. रमेश बाबू का कहना है कि इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में जी20 की 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत धर्मशाला में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड तथा अनुसंधान और नवाचार के जी20 कार्य समूह की बैठक होना प्रस्तावित है। धर्मशाला में इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के कईं कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक की मेजबानी के साथ धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करवाने में भी सफल होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

18 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

18 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

18 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago