मुख्य समाचार

किन्नौर : नेहरू युवा केन्द्र ने किया आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज भारत की जी-20 अध्यक्षता पर आधारित आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार गौतम ने ऐसे कार्यक्रमों को जी-20 अध्यक्षता के दौरान युवाओं के योगदान की अपार सम्भावनाओं को तलाशने वाला बताया। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र का ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आभार दिया और अच्छा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य तौर पर जी-20 अध्यक्षता, मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष और मिशन लाइफ पर आधारित है। मुख्य वक्ता प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकोंग पिओ विद्याबन्धु नेगी ने जी-20 अध्यक्षता पर विस्तार से बताते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है। विशिष्ट वक्ता व उप निदेशक आत्मा बलबीर ठाकुर ने मोटे अनाज के महत्व पर विस्तार से सम्बोधन देते हुए युवाओं से इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देना का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट युवा वक्ताओं में रवीना, सान्या और उर्वशी को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महाविद्यालय का विशेष योगदान रहा। मुख्य तौर पर लोक सम्पर्क अधिकारी सिंपल सकलानी, शांता नेगी, ज्ञान चन्द शर्मा, मुकेश चन्द्र नेगी, केवल गीर आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

21 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

21 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

22 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

22 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago