राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
हाल ही में बनारस के बीएचयु खेल मैदान पर राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित हुई एथलेटिक्स टूर्नामेंट में राजगढ़ के दो खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रोंज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है | जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले दो खिलाड़ियों जिसमें राजगढ़ व्यपार मंडल के पूर्व प्रधान अरविन्द राय बंटी ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल व पशु पालन विभाग में फार्मासिस्ट राजपाल ठाकुर ने शार्ट फुट में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है | अरविन्द राय बंटी और राजपाल ठाकुर ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी महीने में बनारस के बीएचयु मैदान पर राष्ट्रीय स्तर पर 35 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था | जिसमें जिला सिरमौर के मात्र दो खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किये है |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…