मुख्य समाचार

सिरमौर : 21 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 28 फरवरी को नाहन में कैंपस इंटरव्यू

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. कालाआम तथा बद्रिका आश्रम एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 28 फरवरी को प्रातः 10  बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. में 10 विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं और बी.एस.सी. पास अनुभवी युवाओं की आवश्यकता है जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपये से 22 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार बद्रिका आश्रम एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी में एकाउंटेंट, सिविल इंजिनियर, सुपरवाईजर, पलंबर व कारपेंटर आदि के 11 पदों के लिए 10वीं, आईटीआई व बी.ए. पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपये लेकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय नाहन के दूरभाष न. 1702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago