कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
टीम सहभागिता की संयुक्त सचिव नेहा शर्मा द्वारा लगघाटी के बागन के 10 छोटे बच्चों के लिए चार दिवसीय शिक्षा शिविर का आयोजन किया जो कि 19 फरवरी से 22 फ़रवरी तक चला। इस शिक्षा शिविर में नेहा शर्मा द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया एवं गणित में प्रयोग होने वाले सूत्र और अंग्रेजी में प्रयोग किए जाने वाले टेन्सिस के बारे में बताया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों से भी अवगत करवाया। आधुनिक युग में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है तथा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से अवसर भी प्राप्त होते हैं। परंतु फिर भी आज कुछ इलाके ऐसे हैं जहां बच्चों में शिक्षा के महत्व का अभाव पाया जाता है। शिक्षा प्राप्त करने का अर्थ केवल किताबें पढ़ना ही नहीं होता है अपितु ज्ञान अर्जित करना होता है। आज के दौर में बच्चों का ध्यान मोबाइल फोन एवं मनोरंजन की ओर ज्यादा बढ़ रहा है इसलिए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत करवाना हमारा फर्ज ही नहीं अपितु कर्तव्य भी बनता है।
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…