मुख्य समाचार

शिमला : एचपीयूएसएसए रिक्रूटमेंट एजेंसी ने 34 उम्मीदवारों को दिया रोजगार

शिमला (मैं भी पत्रकार),

प्रदेश की रिक्रूटमेंट एजेंसी ने अनुबंध आधार पर 34 उम्मीदवारों को रोजगार दिया है। हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन आउटसोर्सिंग रिक्रूटमेंट एजेंसी ने दो माह से इंतजार कर रहे 34 उम्मीदवारों को अनुबंध आधार पर नौकरी दे दी है। अनुबंध समाप्त होने के बाद इन्हें रेगुलर किया जाएगा। यह जानकारी एजेंसी के मुख्य सचिव विनीत शर्मा ने दी है। इसमें अनुबंध आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, एएनएम, जीएनएम, फिटर, वेल्डर, अकाउंटेंट फीमेल, स्टोर इंचार्ज, सिविल इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ऑफिस कोऑर्डिनेटर फीमेल, इंश्योरेंस मैनेजर, बैंक एमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव, ब्रांच मैनेजर, फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव, कार्यालय सहायक/ हेल्पर के पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। यह सभी पद विभिन्न बैंकों, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक्सिस  बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीबी, मणिपुरम फाइनेंस, मल्टीनेशनल कंपनियों सिपला, गोदरेज, हॉस्पिटल, कैडबरी, चेकमेट, वर्धमान टैक्सटाइल्स,  मॉल, न्यूटेक फिल्टर, गैमन इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हीरो होंडा, एमटी ऑटोक्राफ्ट, रिलायंस, औद्योगिक क्षेत्रों, स्टेट पावर कॉरपोरेशन/प्रोजेक्ट में भरे गए हैं। एजेंसी द्वारा सभी चुने गए उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 से अपनी सेवाएं उपरोक्त विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में दे रहे हैं। जिसका रिकॉर्ड रिक्रूटमेंट एजेंसी के मुख्य कार्यालय में सुरक्षित है। विभिन्न पदों में जो उम्मीदवार सेवाएं दे रहे है उनके नाम चमन लाल पुत्र कमलेश कुमार जिला हमीरपुर  (इलेक्ट्रिशियन), मिलान सिंह सुपुत्र नारायण सिंह जिला कुल्लू (इलेक्ट्रिकल), सौरभ कुमार सुपुत्र किशोरी लाल जिला शिमला (इलेक्ट्रीशियन), विशाल भारद्वाज सुपुत्र हेमराज जिला बिलासपुर (मैकेनिकल), आदित्य ठाकुर सुपुत्र रामपाल जिला बिलासपुर (इलेक्ट्रीशियन), कनिका शर्मा सुपुत्री नारायण दास जिला शिमला, (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), हेमलता वर्मा सुपुत्री रूप लाल वर्मा जिला हमीरपुर (अकाउंटेंट फीमेल), रजनी कुमारी सुपुत्री महेंद्र कुमार जिला मंडी (ऑफिस कोऑर्डिनेटर), राहुल चंदेल सुपुत्र गौरीशंकर जिला कांगड़ा (इंश्योरेंस एडवाइजर), नारायण दास सुपुत्र बलवंत कुमार जिला हमीरपुर  (सुरक्षा गार्ड), चेतना ठाकुर सुपुत्री रोशन लाल ठाकुर जिला कुल्लू (सुरक्षा सुपरवाइजर), रजनीश कुमार सुपुत्र लेखराज जिला हमीरपुर (ब्रांच मैनेजर), प्रोमिला शर्मा सुपुत्री मोहनलाल जिला चंबा (कंप्यूटर ऑपरेटर), गरिमा शर्मा पत्नी हंसराज शर्मा जिला मंडी (ऑफिस कोऑर्डिनेटर), अभिमन्यु वर्मा सुपुत्र बलदेव वर्मा जिला कांगड़ा (स्टोर इंचार्ज), रजत चौहान सुपुत्र कमलेश चौहान जिला मंडी (डाटा एंट्री ऑपरेटर), प्रदीप सिंह सुपुत्र कर्म दास सिंह जिलाउन्ना (फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव), शैलजा कुमारी सुपुत्री आलम राम जिला -कांगड़ा (एएनएम), सुमन कुमारी सुपुत्री घनश्याम कुमार जिला सोलन (जीएनएम), रंजक ठाकुर सुपुत्र दयानंद ठाकुर जिला मंडी (इंश्योरेंस एडवाइजर), हितेश सैनी सुपुत्र बलवंत सैनी जिला हमीरपुर (ईएमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव), विनोद कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश जिला हमीरपुर (बैंक रिलेशनशिप मैनेजर), प्रियंका शर्मा सुपुत्री भूपेंद्र शर्मा जिला शिमला (ऑफिस को-ऑर्डिनेटर), विकास चौहान सुपुत्र तिलक राज चौहान जिला कांगड़ा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), अमित गर्ग सुपुत्र रोहित कुमार गर्ग जिला सोलन (स्टोर इंचार्ज), अभिषेक गौतम सुपुत्र हरिदत्त गौतम जिला कांगड़ा (सिविल इंजीनियर), रितेश गुलेरिया सुपुत्र रंजक गुलेरिया जिला हमीरपुर (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट), नेहा कौंडल सुपुत्री पवन कुमार जिला हमीरपुर (एएनएम), शशि कुमार सुपुत्र रजनीश  कुमार जिला बिलासपुर (फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव), पंकज भारद्वाज सुपुत्र नारायण दास जिला कुल्लू (फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव), शकुंतला देवी सुपुत्री गगन कुमार जिला कांगड़ा (जीएनएम), नर्मदा कुमारी सुपुत्री हरिदत्त जिला कुल्लू (कार्यालय सहायक), यादविंदर कौशल सुपुत्र प्रवीण कौशल जिला कांगड़ा (जूनियर इंजीनियर), जितेंद्र कुमार सुपुत्र विनोद कुमार जिला हमीरपुर (ब्रांच मैनेजर), 10 फरवरी 2023 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी चुने गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान  10500/-. 30650/- रुपए मासिक तौर पर मिलेगा एवं अन्य वित्तीय लाभ भी मिलेंगे। स्पष्ट बता दें कि यह नियुक्तियां अनुबंध आधार पर ही की गई है, अगर ऐसे उम्मीदवार जो से पहले अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ना चाहते हैं, वह संबंधित विभाग, बैंकों, मल्टीनेशनल कंपनियों को 1 माह पहले लिखित पत्र सहित सूचित करें। उसके उपरांत ही उम्मीदवार नौकरी से त्यागपत्र दे सकता है। बता दें कि यह रिक्रूटमेंट एजेंसी विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार मुहैया करवाती आ रही है। सभी चुने गए उम्मीदवारों की मुख्य कार्यालय से अधिकारिक पुष्टि की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago