Uncategorized

राजस्व मंत्री ने जिला स्तरीय मजदूर दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित रामलीला मैदान पार्किंग में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा देश व प्रदेश के विकास में मजदूरों द्वारा दिए गए योगदान को याद किया।
कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार श्रमिकों व मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा मजदूरों के उत्थान के लिए निरंतरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की जा रही है तथा उन्हें हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में समय-समय पर कामगारों, मजदूरों व श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि मजदूरों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर रखा जा सके।
जगत सिंह नेगी ने सीमा सड़क संगठन के मजदूरों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा उन्हें भारतीय संविधान के तहत उपलब्ध अधिकारों को प्रदान करने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा लाए गए नवीन श्रम कानूनों में पूंजीपतियों का ख्याल रखा गया है तथा कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका के माध्यम से मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध करेगी।
जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा निर्धन व उपेक्षित वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे है, जिसके अंतर्गत कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिला के भूमिहीन लोगों से आग्रह किया कि वे इस अधिनियम का लाभ उठाएं तथा अपने नाम जमीन प्राप्त करें।
इस अवसर पर भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया।
इस दौरान महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी व बिहारी लाल सयोगी, जिला इंटक अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, अधिवक्ता एवं महासचिव जिला कांग्रेस समिति निर्मल चंद्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

3 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 days ago