Uncategorized

सरकार हनीमून में मस्त जनता स्वास्थ्य सेवा में त्रस्त : जय सिंह

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में विराजमान के पश्चात गत दो माह से जहां राज्य सरकार हनीमून में मस्त हैं, वहीं जनता स्वास्थ्य सेवा में त्रस्त हो कर दर-दर भटकने पर विवश हैं। यह आरोप भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने चंबा जिला में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में करीब बीस दिनों से टेस्ट ट्यूब का टोटा पड़ा हुआ है। जिसके कारण लोगों को प्रयोगशाला में कई टेस्टों के अभाव से गुजरना पड़ रहा है। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ का रोगियों के साथ व्यवहार भी उचित नहीं है। इस दिशा में भाजपा प्रदेश सचिव जयसिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. देवेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार व चंबा सदर विधायक नीरज नैयर जनता से किए वायदों को भूल कर हनीमून के दिन व्यतीत करने में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि सदर विधायक जीत की खुशी छोड़ कर चिकित्सालय अव्यवस्थाओं पर संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि विस चुनाव के दौरान उन्होंने जनता में सरकार के गठन एक सप्ताह पश्चात तमाम स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार गठन दो माह का समय बीतने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं चंबा चरमरा गई है। विधायक जहां चार चिकित्सकों के ज्वाइनिंग का बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं हकीकत तो यह है कि जिन चार चिकित्सकों के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में तबादले हुए उन्होंने वीसी माध्यम ज्वाइनिंग देने सहित चंबा में सेवा देने से स्पष्ट तौर इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की करनी कथनी सहित स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव को जल्द ही जन आंदोलन आरंभ जनजन को जागरूक करेगी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस में कोई दो राय नहीं है कि प्रयोगशाला में टेस्ट ट्यूब का अभाव चल रहा है। जिसके तहत विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। वहीं जहां तक रही स्टाफ के व्यवहार की बात तो इस दिशा में समस्त स्टाफ को रोगियों के साथ मधुर एवं विनम्र व्यवहार करने के उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

3 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

8 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

35 minutes ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

38 minutes ago

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

2 hours ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

23 hours ago