मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता)
देव आस्था के महाकुंभ मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में बुधवार को राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब (शोभायात्रा) भी शाही अंदाज में निकली। राजेदवता माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद जलेब में देवी-देवताओं ने शिरकत की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की देवध्वनि पर देवताओं के साथ नाचते देवलुओं से छोटी काशी की छटा देवमयी दिखी। राजदेवता समेत कुल 26 प्रमुख देवताओं ने जलेब में शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जलेब में शिरकत की। माधोराय की दूसरी जलेब की अगवाई रियासत कालीन देवता देव छमाहूं और देव छांजणू ने की। मंडी सराज के इन देवताओं में देव छमांहू को शेषनाग का रूप माना जाता है। देव छांजणू को महाभारतकालीन घटोत्कच्छ का स्वरूप माना जाता है। परंपरानुसार दोनों देवताओं की अगवाई में मंडी शिवरात्रि की जलेब निकाली जाती है। इनके पीछे अन्य देवी-देवता चलते हैं। जलेब के साथ पुलिस बैंड पर पुलिस के घुड़सवार और होमगार्ड,पुलिस और फागली उत्सव का मंचन सहित अन्य हिमाचल की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जलेब का मुख्य आकर्षण रही। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का आयोजन 7 दिनों के लिए किया जाता है और इस दौरान 3 बार शाही जलेब का आयोजन होता है। पहली जलेब मेले के शुभारंभ, दूसरी मेले के चौथे दिन और अंतिम जलेब समापन पर निकाली जाती है। शिवरात्रि महोत्सव पर निकलने वाली शाही जलेब को देखने के मंडी जिलावासियों के साथ-साथ प्रदेशवासियों में खासा उत्साह रहता है।
( ब्यूरो रिपोर्ट ) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र की करीब 14…
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…