मुख्य समाचार

सोलन : ग्राम पंचायत बसाल में किया गया जिला स्तरीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

ग्राम पंचायत बसाल में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बालिका दिवस कार्यक्रम उप प्रधान किरण किशोर की अध्यक्षता में किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आये कर्मचारियों ने बेटियों को मासिक धर्म के ऊपर जानकारियां दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से आए सुपरवाइजर वंदना शर्मा ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बेटी जीवन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। खेलकूद राजनीति सेना सहित विभिन्न क्षेत्र में  बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाई है। अनमोल योजना तथा शगुन योजना वर्गों का सशक्त संभल बनकर उभरी है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना तथा उनके आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुड़िया हेल्प हेल्पलाइन 1515 की गई है। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण अभिमान मातृत्व सहयोग योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई, जिसमें सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सोनिका ठाकुर, वार्ड मेंबर नीलम शर्मा, रूप सिंह, आशा वर्कर, प्रीति, मीना, गीता देवी, रीना, मीरा, रचना, सुषमा, प्रधान रिचा  ठाकुर, पूनम, सरिता सभी लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

11 minutes ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

17 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

17 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

18 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago