मुख्य समाचार

मंडी : नेरचौक में मरीजों का सामान चुराने के आरोप में दो महिलाएं थाना में तलब

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का सामान चुराने के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया। पुलिस ने उससे चोरी का सामान बरामद कर लिया है और मामले को लेकर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी की यहां इलाज करवाने के लिए भर्ती होने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिवारों का सामान गायब हो रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी पकड़ में नहीं आ पाया था। गुरुवार को अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास एक महिला ने शिकायत की कि उसका सामान और जूते आर्थो वार्ड से गायब हो गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने जब ढूंढना शुरू किया तो पाया कि एक महिला रोजाना इस वार्ड के अंदर और आसपास नजर आ रही थी। इसके बाद जब उस महिला को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सामान चुराने की बात स्वीकार कर ली। यह महिला मरीजों और उनके तिमारदारों का समान उठाकर उसे अपनी एक अन्य साथी को दे देती थी जो उसे बाहर ले जाती थी। सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता जा रहा है। उनके पास में ही कुछ सामान रखा भी नजर आता है। मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़ी गई दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें भेज दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

54 minutes ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

14 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

14 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

16 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago