मुख्य समाचार

मंडी : शिवरात्रि में दिव्यांगों, वृद्वाश्रमों के बुर्जुगों को भी मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पहली बार दिव्यांगों, वृद्वाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों तथा निराश्रितों को भी सांस्कृतिक स्टार संध्याओं में अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया जाएगा, सुखाश्रय-अब सपने होंगे पूरे थीम पर आधारित कार्यक्रम शिवरात्रि महोत्सव की 19 फरवरी को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी सांस्कृतिक उपसमिति की संयोजक अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में 19 से लेकर 24 तक सांस्कृतिक संध्याएं मंडी के सेरी मंच पर आयोजित की जाएगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, सैंड आर्ट तथा साबरी बंधु बतौर स्टार कलाकार चयनित किए गए हैं, 20 फरवरी को हिमाचली नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी जिसमें लमन बैंड, गीता भारद्वाज तथा नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 21 फरवरी को सारेगामा लिटिल चैंप फेम पायल ठाकुर, एक्स सर्विस मेन लीग द्वारा शहीदों को प्रणाम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जबकि ममता भारद्वाज व अभिजीत श्रीवास्तव रियलटी शो फेम बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 22 फरवरी को अरिन अर्शदीप, गोपाल शर्मा, बालीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी बतौर स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 23 फरवरी को रमेश ठाकुर, वाइस आफ इंडिया फेम विनीत सिंह, पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 24 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विनर वॉइस आफ पंजाब दीपेश राही तथा अभिज्ञा बैंड व विक्की चौहान बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि इसके अतिरिक्त मंडी जिला के स्थानीय तथा राज्य के अन्य जिलों के लोक कलाकारों को भी सांस्कृतिक संध्याओं में अवसर दिया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

9 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

10 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

10 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

10 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

12 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

13 hours ago