राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी विभाग की एक बैठक का आयोजन राजगढ़ में किया गया। यह बैठक पच्छाद कांग्रेस ब्लॉक ओबीसी विभाग के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। नरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता एक वर्ष तक की है उस वैधता को पांच साल के लिए वैद्य किया जाए। उनका कहना है कि एक ओबीसी का प्रमाण पत्र बनाने में लगभग एक सप्ताह लग जाता है और एक वर्ष बाद उसकी वैधता खत्म हो जाती है इसलिए उन्होंने बैठक में प्रस्ताव पारित किया है कि ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता को बढ़ाया जाए और इस विषय को बड़ी मजबूती के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने रखेंगे और पच्छाद में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर एक प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित ओबीसी जिला अध्यक्ष सतेंदर नेहरू, श्याम मोहन, सुशील गौतम, बाबूराम शर्मा,सुनील शर्मा, शीतल शर्मा,संदीप शर्मा, दीपक शर्मा,देवेंद्र दत्त शास्त्री, रमेश शास्त्री,सुनील शर्मा,शीतल प्रकाश,लेख राम शर्मा,अशोक शर्मा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू क्षेत्र में महिला दुकानदार से…
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…