Categories: Uncategorized

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत जिला सिरमौर के राजगढ़ कस्बे में जल्द ही नया उप-दमकल केंद्र (Sub-Fire Station) कार्य करना शुरू कर देगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन ने राजगढ़ के आसपास उपयुक्त भवन किराये पर लेने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। वर्तमान में कस्बे में कोई भी उपयुक्त सरकारी भवन उपलब्ध न होने के कारण निजी भवनों को प्राथमिकता दी जा रही है।
गृह रक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रस्तावित उप-दमकल केंद्र के लिए लगभग 105 वर्ग मीटर क्षेत्र वाले भवन की आवश्यकता है। इसमें उप-अग्निशमन अधिकारी के लिए एक कमरा, 10 कर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी के लिए एक बड़ा कमरा, एक स्टोर, शौचालय और रिकॉर्ड व अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परिसर में दो भारी वाहनों और एक हल्के वाहन को पार्क करने के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र होना आवश्यक है।

इच्छुक भवन मालिक अपनी निविदाएं बंद लिफाफे में 10 मार्च, 2026 दोपहर 3:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4:00 बजे संबंधित कार्यालय में खोली जाएंगी।

विभाग के अनुसार, भवन का किराया हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD) द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर दिया जाएगा। जिन भवनों में सरकारी मापदंडों के अनुसार उचित सुविधाएं उपलब्ध होंगी, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति दूरभाष संख्या 01702-222339 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल hg4bn-hp@nic.in के माध्यम से पूछताछ कर सकते हैं।

अधोहस्ताक्षरी के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी प्रस्तावों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago