मुख्य समाचार

सिरमौर : नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाया व शिलाई में आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने व उनका लाभ उठाने के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी मॉडल डे – बोर्डिंग स्कूल, पुरानी पेंशन की बहाली व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने की जानकारी दी। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रूपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया है जिससे जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन व विशेष गृहों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार मनाने के लिए 500 रूपये त्योहार अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों का लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ – साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। यह कार्यक्रम कल यानी 16 फरवरी को ग्राम पंचायत कमरऊ व दुगाना में भी आयोजित किए जांएगे। इस अवसर पर उपप्रधान शिलाई कपिल, वार्ड सदस्य ललिता, महिला मण्डल व युवा मण्डल प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago