चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),
भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने का मामलें हिमाचल प्रदेश राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। अभी एक मामला शांत नहीं होता तो दूसरा उजागर हो जाता है। इसे सतर्कता विभाग की चौकसी या फिर पहाड़ी राज्य पनप रहे धांधली एवं भ्रष्टाचार के मामले कहा जाएं। ऐसा एक मामला जिला चंबा के पुजारी उपतहसील में घटित हुआ है। जहां जमीन नामांतरण के कार्य करने बदलें उपतहसील के नायब तहसीलदार ही रिश्वत मांग कर रहे थे। जिसकी भनक लगते ही विजिलेंस टीम द्वारा छापामारी कर आरोपी अधिकारी को उसके अंजाम तक पहुंचाया गया।
इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एसवी एंड एसीबी चंबा को भगत सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री से एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें कन्हैया राम निवासी कहलो, उप तहसील, पुखरी, जिला चंबा का कहना है कि नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार अपनी जमीन के नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने अपना काम करवाने के लिए कई बार उनसे संपर्क किया था। लेकिन आरोपी बिना किसी कारण के प्रक्रिया में देरी कर रहा था। इस शिकायत पर चंबा की विजिलेंस टीम ने एडिशनल एसपी विजिलेंस चंबा के नेतृत्व में जाल बिछाया और आरोपी को उसके आवास (पुखरी) के रास्ते में 8000 रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम ने पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब में दिन के समय खनन सामग्री से लदे…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),आज डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ) शिमला शहर में यातायात को प्रभावी ढंग से संचालित करने…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…